CM मान ने पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ मनाई शादी की पहली सालगिरह, देखें शानदार तस्वीरें
punjabkesari.in Saturday, Jul 08, 2023 - 10:20 AM (IST)

जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह पर शुक्रवार रात चंडीगढ़ क्लब में डिनर का आयोजन किया। इसके लिए उन्होंने पार्टी के सांसदों, मंत्रियों, विधायकों और नेताओं को आमंत्रित किया था। सुबह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर को उनकी शादी की सालगिरह की बधाई दी और ईश्वर से उनकी खुशहाली की कामना की। आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू अपनी पत्नी सुनीता रिंकू के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान को बधाई देने के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली से सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलबीर सिंह, कुलदीप सिंह धालीवाल, बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., अमन अरोड़ा और ब्रह्म शंकर जिम्पा आदि भी मौजूद रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर को फूलों के गुलदस्ते दिए। सुबह से ही पार्टी के वरिष्ठ मंत्री और अन्य नेता भगवंत मान को बधाई देने में लगे हुए थे।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर डॉ. गुरप्रीत कौर को मैरिज एनिवर्सरी की बधाई दी और उनके अच्छे भविष्य की कामना की। पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री की मां हरपाल कौर को बेटे की शादी की सालगिरह पर बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की बहन मनप्रीत कौर और अन्य करीबी रिश्तेदार भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान काफी खुश नजर आ रहे थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here