नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देंगे CM मान, ट्वीट कर कही ये बात

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2023 - 11:29 AM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब से सी.एम. भगवंत मान आज स्थानीय सरकार, वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग के नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देंगे। जानकारी के अनुसार नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम म्यूनिसिपल भवन चंडीगढ़ में आयोजित किया गया है।

इसे लेकर सी.एम. मान ने ट्वीट कर जानकारी सांझ की है। उन्होंने ने ट्वीट कर कहा कि ''युवाओं को रोजगार देना हमारी प्राथमिकता है... इसके अनुसार आज मैं स्थानीय सरकार विभाग के 401 और वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग के 18 नवनियुक्त लड़के-लड़कियों को नियुक्ति पत्र देने जा रहा हूं... हम अब तक 29 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुके हैं और यह सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा...''

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News