राम लीला मैदान से गरजे सी.एम. भगवंत मान, शायराना अंदाज में BJP के खिलाफ निकाली भड़ास

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 03:57 PM (IST)

नई दिल्ली/चंडीगढ़: दिल्ली के राम लीला मैदान में इंडिया अलायंस की ओर से अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आयोजित महारैली के दौरान मुख्यमंत्री मान ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा वाले सोचते हैं कि डंडे से चला लेंगे, लेकिन यह देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। यह 140 करोड़ लोगों का देश है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में कल से बदलेगा स्कूलों का समय, जानें क्या होगी नई Timing

PunjabKesari

यह आजादी उन्हें  भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे शहीदों ने बलिदान देकर दी है। यह क्या समझते हैं कि जिस मर्जी पार्टी के नेता को अंदर कर दो। किसी भी पार्टी के अकाउंट फ्रीज कर दो, ऐसे काम नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री ने शायराना अंदाज में कहा, 'हकूमत वो करते हैं, जिनका दिलो पर राज होता है, यूं कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है।'

उन्होंने कहा कि बीजेपी को अपनी औकात में रहना चाहिए।  किस घर में लोगों को किसे पहुंचाना है, यह कोई नहीं जानता। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बहुत कष्ट झेले हैं लेकिन फिर भी उनमें बहुत हिम्मत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे अच्छी बात जनता का प्यार है, ये तारीफ किसी को नहीं मिलती और दिहाड़ी देकर मोदी-मोदी करना बहुत आसान है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें:  मौसम को लेकर आई नई Update, ऐसे रहेंगे अगले 3 दिन

उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले देश के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को तो आप गिरफ्तार कर लेंगे, लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे। जो देश में लाखों केजरीवाल पैदा हो गए हैं उन्हें किस-किस जेल में कैद करोगे?  मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इंडिया अलायंस के साथ हैं और कई लोगों के कैमरे यह देखकर कांप गए होंगे कि वे एक साथ क्यों बैठ गए। उन्होंने सभी से एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ आवाज उठाने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी जो हर बात झूठ निकल रही है और यह ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News