शहीद किसानों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बोले सी.एम., दिया यह बयान

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2022 - 05:25 PM (IST)

चंडीगढ़ : दिल्ली बार्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के लिए आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सी.एम. मान ने कहा कि इतिहास का सबसे लंबा चलने वाला संघर्ष किसानी आंदोलन था और इस दौरान किसानों ने बहुत सारे दुख सहे हैं लेकिन पंजाब सरकार किसानों की आंखों में आंसू नहीं देख सकती। असली जय जवान जय किसान पंजाब में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों को कर्जमुक्त बनाना चाहती है। इस मौके पर आज कुल 712 परिवारों को 3-3 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान की गई। 

उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपनों को खोया है, उसकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती। आज सम्मान राशि को देने का मुख्य उद्देश्य यही है कि पूरा देश आपके साथ है। जिन किसानों ने संघर्ष के दौरान अपनी शहादत दी। यह आंदोलन पंजाब के किसानों का नहीं बल्कि पूरे देश का था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News