सी.एम. की नई कैबिनेट सूची में से ये नेता हो सकते हैं ''इन एंड आऊट''

punjabkesari.in Wednesday, Sep 22, 2021 - 10:07 PM (IST)

चंडीगढ़ : हाल ही में नए मुख्यमंत्री का पद संभालते ही चन्नी ने राज्य के राजनीतिक व प्रशासनिक विभागों में कई फेरबदल किए हैं। इसी के तहत सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि आज रात पंजाब कैबिनेट की नई सूची जारी की जा सकती है। बताया जा रहा है कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपनी कैबिनेट में से 5 मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। सूची में से बाहर होने वालों में साधु सिंह धर्मसोत, बलबीर सिद्धू व ब्रह्म महिंद्रा के नाम शामिल हैं। 

वहीं दूसरी तरफ यह भी चर्चाएं हैं कि राजकुमार वेरका, परगट सिंह, सुरजीत धीमान, संगत सिंह गिल्जियां, गुरकीरत कोटली को कैबिनेट सूची में मंत्री पद दिए जा सकते हैं। राजनीतिक हलकों में यह भी बताया जा रहा है कि चन्नी राज्य में एक मजबूत कैबिनेट तैयार करना चाहते हैं, जिन्हें साथ लेकर वह आगे की रणनीति तैयार कर सकें। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News