IELTS के लिए फीस भरवाकर लड़की ने विवाह से किया इंकार, युवक ने लगाया मौत को गले

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 12:19 PM (IST)

लोपों/मोगा(गोपी राऊके): पुलिस चौकी लोपों के अधीन पड़ते गांव मीनियां के लवप्रीत सिंह (24) ने अपना प्यार परवान न चढ़ता देखकर आत्महत्या करके अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। इससे पहले दिलप्रीत ने दुखी होकर सुसाइड नोट लिखा था, जिसकी वीडियो बनाकर पहले अपने पिता को भेजी तथा फिर कोई जहरीली दवाई खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 

मृतक के पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि उनके लड़के दिलप्रीत सिंह के गांव लोपों की एक लड़की के साथ कथित तौर पर प्रेम संबंध थे तथा लड़की को आइलैट्स करवाने के लिए दिलप्रीत ने इस कारण फीसें भरी थी कि वह उक्त लड़की के साथ विवाह करवाकर विदेश चला जाएगा। परन्तु जैसे ही लड़की ने आइलैट्स में से अच्छे बैंड हासिल कर लिए, तो दिलप्रीत सिंह के साथ लड़की तथा पारिवारिक मैंबर कथित तौर पर विवाह से आनाकानी करने लगे। मृतक के पिता ने बताया कि दिलप्रीत कुछ दिन मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा तथा फिर उसने जहरीली दवाई निगल ली। जिसको पहले हमने निहाल सिंह वाला के अस्पताल भर्ती करवाया तथा फिर लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां दिलप्रीत की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की के परिवार तथा अन्य मैंबरों ने भी उसको मानसिक तौर पर परेशान किया। जिस कारण उसने ऐसा कदम उठाया।


सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज : डी.एस.पी.
डी.एस.पी. निहाल सिंह वाला सरफराज आलम ने बताया कि मृतक के सुसाइड नोट तथा पारिवारिक मैंबरों के बयानों के आधार पर थाना बधनीकलां में गुरमीत कौर, परमजीत कौर तथा राजवीर सिंह के विरुद्ध 306, 506 अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि कथित आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। पीड़ित परिवार को पूरा इंसाफ दिया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News