इश्क में मिला धोखा तो 19 वर्षीय युवक ने लगाया मौत को गले, कमरे में पंखे से झूलता मिला शव

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 08:52 AM (IST)

लुधियाना(राज): महानगर में एक 19 वर्षीय युवक द्वारा प्रेम संबंधों के चलते खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आर्यन यादव के रूप में हुई है, जिसने अपने ही घर के कमरे में पंखे की हुक से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है और पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

हालांकि इस मामले में थाना सहनेवाल की पुलिस ने मृतक की मां सुनीता के। बयानों पर लड़की ज्योति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयानों में मृतक की मां सुनीता ने बताया कि बीते कल वह अपनी ड्यूटी पर फैक्ट्री गए हुए थे। इसी दौरान फैक्ट्री के फोरमैन राकेश ने उन्हें सूचना दी कि उनके बेटे आर्यन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और वे तुरंत घर पहुंचें। जब पिता घबराए हुए घर पहुंचे, तो अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे के अंदर आर्यन का शव पंखे की हुक से चुन्नी के सहारे लटक रहा था। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

मृतक की मां ने पुलिस के सामने बड़ा खुलासा करते हुए मकान मालिक की बेटी ज्योति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मां का कहना है कि आर्यन के ज्योति के साथ प्रेम संबंध थे और ज्योति उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रही थी। पिता ने दावा किया है कि इसी परेशानी और प्रताड़ना के चलते उनके जवान बेटे ने मौत का रास्ता चुन लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News