वृंदावन हादसा : यमुना से मिला एक और शव, सदमे में परिवार

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 03:25 PM (IST)

लुधियाना (गणेश/सचिन): यमुना नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब तक कई शव मिल चुके हैं और लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में एक और दर्दनाक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यमुना से अब 15वां शव मिला है जो कि 24 वर्षीय मोनिका का है। मिली जानकारी के अनुसार मोनिका जिला अंबाला के नारायणगढ़ तहसील के गांव खानपुर राजपूताना की रहने वाली थी। मृतका के भाई ने बताया कि सुबह के समय मोनिका का शव बरामद हुआ, जिसके बाद परिवार को सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि मोनिका की शादी करीब 6 महीने पहले लुधियाना के दुगरी फेज-2 में हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम करवाने के बाद अब पार्थिव शरीर को हरियाणा स्थित उसके पैतृक गांव ले जाया जा रहा है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News