वृंदावन वोट हादसा : पंजाब के जलालाबाद का युवक भी लापता, मौसा मौसी के मिले चुके श'व
punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 01:07 PM (IST)
फाजिल्का (सुनील नागपाल) : उत्तर प्रदेश के मथुरा में दर्दनाक नाव हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में अब तक 11 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। जबकि कुछ लोग लापता भी बताए जा रहे है । लेकिन जानकारी मिली है कि लापता लोगों में एक जलालाबाद का रहने वाला पंकज मल्होत्रा भी शामिल है । जो जगराओं में रहने वाले अपने मौसा मौसी के साथ मथुरा गया था । हालांकि दुख की खबर ये है उसके मौसा मौसी की मौत हो चुकी है । जिनके शव भी मिल गए है लेकिन पंकज की तलाश अभी भी जारी है ।
जलालाबाद में डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। यहां केशी घाट के पास एक स्टीमर पलटने से कई श्रद्धालु लापता हो गए जिनमें कई लोगों की डूबने से मौत हो गई । हालांकि कुछ लोगों को सुरक्षित भी बचा लिया गया । वहीं कुछ लोग अभी भी लापता हैं । डीएसपी के मुताबिक उन्हें जानकारी मिली है कि लापता लोगों में जलालाबाद का रहने वाला पंकज मल्होत्रा भी शामिल है ।
डीएसपी में बताया कि जलालाबाद के अग्रवाल कालोनी गली नंबर एक का रहने वाला 35 वर्षीय पंकज मल्होत्रा जगराओं में रहने वाले अपने मौसा व मौसी के साथ बस में सवार होकर मथुरा गया था । जहां वह भी इस हादसे का शिकार हुआ है। जिसमें उसके मौसा मौसी की मौत हो चुकी है और उनके शव भी मिल चुके है लेकिन पंकज अभी लापता है जिसकी तलाश की जा रही है । फिलहाल पंकज का परिवार यहां नहीं है जो ये खबर मिलते ही पंकज की तलाश में गए हुए है ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

