यूनिवर्सिटी की छात्रा ने फंदा लगा किया Suicide

punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2019 - 01:19 PM (IST)

अमृतसर(संजीव): गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के बाटनी विभाग की एम.एस.ई. सैकेंडियर छात्रा ने खुद को फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना देर शाम 8 बजे की है। मरने वाली की पहचान काजल के रूप में हुई, जो गर्ल्स होस्टल नंबर 4 में रहती थी जो कि पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान थी। फिलहाल थाना कैंटोनमैंट की पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके। जानकारी के अनुसार आज शाम मृतका की सहेलिया उसके पास आई और उसे अपने साथ चलने को कहने लगी। उसने उनके साथ जाने से इन्कार कर दिया, जबकि उसकी सहेलिया वापस लौटी तो उन्होंने देखा कि कमरा अंदर से बंद था। जिस पर तुरंत यूनिवर्सिटी प्रबंधन को सूचित किया गया और होस्टल में तैनात सुरक्षा कर्मचारी ने कमरे के दरवाजे को तोड़ा तो देखा कि छात्रा का शव पंखे के साथ झूल रहा था। जिस पर तुरंत पुलिस को सूचित किया गया और मृतका को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस काजल द्वारा की गई आत्महत्या के कारणों संबंधी उसकी सहेली से जानकारी हासिल कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News