भाई की मौत से दुखी बहन ने उठाया खौफनाक कदम
punjabkesari.in Friday, Jun 11, 2021 - 05:45 PM (IST)

मोगा(आजाद): मोगा की रहने वाली एक महिला द्वारा आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार यह महिला 3 बच्चों की मां है। 8 महीने पहले उसके भाई की मौत हो गई थी, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
जानकारी देते हुए थाना सिटी के सहायक थानेदार हरजिन्दर सिंह ने बताया कि मृतका कीर्ति (29) निवासी नानक नगरी मोगा का पति राजेश कुमार विदेश गया हुआ है और वह अपने 3 बच्चों के साथ अपने मायके घर पत्ती मोहब्बत में रह रही थी। आठ महीने पहले उसके भाई की मौत हो गई थी जिस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी। इसी परेशानी के कारण उसने कोई जहरीली दवा खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
पता चलने पर उसके पिता योगेश कुमार ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। सहायक थानेदार हरजिन्दर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के बयानों पर कार्यवाही करने के बाद शव का सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों को सौंप दिया गया है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here