शिअद (संयुक्त) किसान जत्थेबंदियों के फैसले को मानने के लिए वचनबद्ध - सुखदेव ढींडसा

punjabkesari.in Saturday, Sep 11, 2021 - 10:17 AM (IST)

चंडीगढ़ (अश्वनी): किसान जत्थेबंदियों द्वारा राजनीतिक पाॢटयों के साथ बुलाई गई बैठक में शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के सरपरस्त जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, पार्टी के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा और वरिष्ठ नेता परमिंद्र सिंह ढींडसा ने शिरकत की। सुखदेव सिंह ढींडसा ने बताया कि किसानों से हुई मुलाकात काफी सकारात्मक रही है। उन्होंने कहा कि शिअद (संयुक्त) शुरू से किसानों के कंधों से कंधा मिलाकर खड़ा है और भविष्य में भी उनके द्वारा बनाए जाने वाले हरेक प्रोग्राम में इसी तरह शमूलियत करता रहेगा। उन्होंने पंजाब की सभी राजनीतिक पाॢटयों को इस मुद्दे पर आपसी मतभेद भुलाकर किसानों का साथ देने की अपील की है, जिससे केंद्र पर तीनों ही काले खेती कानून रद्द करने के लिए दबाव डाला जा सके। 

सुखदेव सिंह ढींडसा ने कहा कि उन्होंने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चि_ी लिखकर इन किसान विरोधी ऑर्डीनैंसों को रद्द करने की मांग की थी और इसके उपरांत किसान जत्थेबंदियों की तरफ से अब तक जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों को पार्टी ज्यों का त्यों मानती आई है और आगे भी इस संबंध में किसानों के हरेक फैसले का समर्थन करेगी। परमिंद्र सिंह ढींडसा ने कहा कि किसान जत्थेबंदियां जो भी फैसला करेंगी हमारी पार्टी उसका समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकारें और पाॢटयां आती-जाती रहेंगी परंतु इन काले कानूनों का रद्द होना बहुत जरूरी है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News