मशहूर पंजाबी सिंगर की बढ़ी मुश्किलें! Jalandhar में शिकायत दर्ज

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 04:42 PM (IST)

जालंधर : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह (आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) अपने नए रिलीज हुए गाने 'टट्टीरी' को लेकर बड़े विवाद में फंस गए हैं। बादशाह के खिलाफ जहां हरियाणा पुलिस गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है और लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, वहीं अब पंजाब के जालंधर में लोगों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

PunjabKesari

मामले की जानकारी देते हुए एमपी सिंह ने कहा कि बादशाह ने अपने नए गाने में बेहद आपत्तिजनक और गलत भाषा का इस्तेमाल किया है। आज उन्होंने जालंधर डिप्टी कमिश्नर (DC) ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर गानों के लिए स्क्रीनिंग बोर्ड बनाने की मांग की। 'महिला दिवस' से ठीक पहले महिलाओं के लिए ऐसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना बेहद निंदनीय है।

PunjabKesari

बादशाह के साथ-साथ पंजाबी सिंगर मनकीरत औलाख भी शिकायत करने वालों के निशाने पर आ गए हैं। एम.पी. सिंह ने कहा कि 6 फरवरी को रिलीज हुए मनकीरत औलाख के गाने ने गन कल्चर को बढ़ावा दिया। एक महीना बीत जाने के बावजूद यह गाना सोशल मीडिया से नहीं हटाया गया है। शिकायत करने वालों ने सवाल उठाया कि अगर हरियाणा सरकार 2 दिन में बादशाह का विवादित गाना यूट्यूब से हटा सकती है और गाने की क्लिप वॉट्सऐप पर अपलोड करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन ले सकती है, तो पंजाब सरकार मनकीरत औलाख के गाने पर एक्शन लेने में देरी क्यों कर रही है? उन्होंने मांग की कि ऐसे सिंगर्स के खिलाफ तुरंत सख्त एक्शन लिया जाए जो समाज में गलत मैसेज फैला रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News