हरियाणा सरकार के रवैये को लेकर कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा ने बोला तीखा हमला

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2024 - 12:06 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब किसान कल दिल्ली की ओर कूच के लिए रवाना हो चुके हैं। इस दौरान शंभू बार्डर पर किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। उन पर पानी की बौछार भी की गई। किसानों को हर तरह से दिल्ली जाने से रोका जा रहा है जिसे लेकर पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को हिरासत में ले जेल में डाल रही है। हरियाणा सी.एम. ने पंजाब व हरियाणा को भारत-पाक कह दिया है। 

कांग्रेस नेता बाजवा हरियाणा के इस रवैये को लेकर कहा कि वे देशवासियों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने से ऐसे कैसे रोक सकती है। किसान तो अपना हक मांगने जा रहे हैं।  पीठ तो केंद्र सरकार ने दिखाई है। केंद्र सरकार द्वारा किए गए वादों को याद करवाने जा रही है  जिसे लेकर केंद्र सरकार मुकर गई है। वहीं हरियाणा सरकार को बता दें कि पी.एम. मोदी ने किसानों की आय को दोगुना करने का वादा भी किया जिसे पर वह खरे नहीं उतरे हैं। 

उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। पंजाब की तरह हरियाणा की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। अगर किसानों को एम.एस.पी. पर गारंटी मिल जाती है तो पंजाब के किसानों के साथ साथ हरियाणा को भी फायदा होगा। ऐसी पेचीदा हरकत करके हरियाणा सरकार केकिसान विरोधी चेहरा बेनकाब हुआ है। किसान तो शांति से दिल्ली की ओर कूच कर रहे थे, बीच में हरियाणा सरकार को रुकावट नहीं बनना चाहिए। हरियाणा सरकार की इस हरकत ने शंभू बार्डर पर जंग जैसे हालात पैदा कर दिए है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News