Punjab : कांग्रेसी नेता के इकलौते बेटे का दिन दिहाड़े बेरहमी से कत्ल,  इलाके में दहशत

punjabkesari.in Thursday, Oct 03, 2024 - 09:15 PM (IST)

मंडी गोबिंदगढ़  : मंडी गोबिंदगढ़ में एक बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि विकास नगर निवासी कांग्रेसी नेता मनजीत सिंह के बेटे तरनजीत सिंह तरनी का उसके दोस्तों ने रंजिशन बेरहमी से नजदीकी गांव बदीनपुर में कत्ल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एस.एच.ओ. इंस. अर्शदीप शर्मा ने सहित पुलिस पार्टी वारदात का जायजा लेने उपरांत मृतक नौजवान के पिता मनजीत सिंह के बयानों पर 5 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रमुख अर्शदीप शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान धीरज बत्ता उर्फ धीरू, प्रिंस बुल्ल्हड़, तितली, गग्गी, सन्दीप बॉकसर के रूप में हुई। मृतक तरनजीत स्क्रैप का कारोबार करता था। पिता ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की रंजिशन हत्या की गई है। 

पुलिस को दी शिकायत में कांग्रेस नेता मनजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा लुधियाना में स्क्रैप का कारोबार करता था। एक साल पहले उसका दोस्तों से झगड़ा हो गया था। बुधवार को जब उसका बेटा पास के गांव बदीनपुर में अपने दोस्तों से मिलने गया तो एक स्कार्पियो गाड़ी में आए 4-5 युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके बेटे के सिर पर लोहे की राड़ से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल तरनजीत ने उसी समय फोन कर अपने पिता को बताया कि उस पर कुछ लोगों ने हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसके बाद वह उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गए, जहां ईलाज दौरान उसकी हो गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News