जाखड़ की प्रैस कांफ्रेंस से सड़क पर ही भिड़े कांग्रेसी

punjabkesari.in Monday, Sep 10, 2018 - 07:43 PM (IST)

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ की जालंधर प्रैस क्लब में प्रैस कांफ्रेंस के बाद कांग्रेसी आपस में ही भिड़ गए। प्रैस कांफ्रेंस के बाद कांग्रेस नेताओं की बहस में बात गाली गलौच तक पहुंच गई। दरअसल पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर जाखड़ की तरफ से जालंधर के पंजाब प्रैस -क्लब में कांफ्रेंस की गई थी। बताया जा रहा कि पहले कांग्रेसी प्रैस-क्लब के अंदर ही भिड़ गए और बाद में वह सड़क पर ही उलझ गए, जिसकी वीडियो भी सामने आई है। 

यह तकरार कांग्रेसी नेता श्रीकांत जज और अरविन्द मिश्रा के बीच हुई बताई जा रही है। तकरार किस बात को लेकर हुआ, अजय यह साफ नहीं हो सका है, परन्तु सड़क पर कांग्रेसियों के उलझे जाने की वीडियो काफ़ी वायरल हो रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Des raj

Recommended News

Related News