कांग्रेसी सांसदों का धरना 276वें दिन में, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे

punjabkesari.in Tuesday, Sep 14, 2021 - 12:04 PM (IST)

जालंधर (धवन): दिल्ली में जंतर-मंतर पर केन्द्र सरकार द्वारा पास किए गए काले कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के कांग्रेसी सांसदों द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ दिया गया धरना 276वें दिन में प्रवेश कर गया है। कांग्रेसी सांसद जसबीर सिंह डिम्पा के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने धरने पर बैठकर मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

डिम्पा ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के खिलाफ हवा चल रही है पर भाजपा सत्ता के नशे में चूर है तथा उसे किसानों के हित दिखाई नहीं दे रहे हैं। दिल्ली में किसान पिछले एक वर्ष से धरने पर बैठे हुए हैं, जिनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की सराहना करते हुए कहा कि देश में अगर सबसे पहले किसी मुख्यमंत्री ने किसानों के हक में आवाज उठाई है तो वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह थे।

कांग्रेसी सांसद ने कहा कि करनाल में भी खट्टर सरकार ने किसानों पर ज्यादतियां कीं। हरियाणा में कई बार किसानों को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनावों में इसकी कीमत भाजपा को चुकानी पड़ेगी।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News