कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना, कही यह बात

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 05:26 PM (IST)

गिद्दड़बाहा (चावला) : राजा वड़िंग ने डेरा बाबा गंगा राम में पत्रकारों से बातचीत की । इस दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब में किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। वड़िंग ने कहा कि 'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दावा करते थे कि 1 अप्रैल 2022 के बाद पंजाब में कोई भी किसान आत्महत्या नहीं करेगा। इस सरकार के एक महीने के कार्यकाल में लगभग एक दर्जन किसान आत्महत्या कर चुके हैं। पंजाब सरकार द्वारा इनके प्रति एक शब्द सहानुभूति का नहीं, मुआवजा तो दूर की बात है। राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब सरकार सुबह जो फैसले लेती है, शाम को उन्हें वापस ले लिया जाता है। एक सवाल के जवाब में राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब कांग्रेस जल्द ही एकजुट होगी। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने आज डेरा बाबा गंगा राम जी, गुरुद्वारा श्री गुरु अमर दास जी और गिद्दड़बाहा में प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर में नतमस्तक हुए। गिद्दड़बाहा में उपरोक्त धार्मिक स्थलों में नतमस्तक होने के बाद वह गुरुद्वारा श्री गुप्तसर साहिब पतशाही दसवीं पिंड छत्तेआना में अरदास समागम में भाग लिया और गुरु के घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर डेरा बाबा गंगा राम जी सेवा समिति द्वारा राजा वड़िंग को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके साथ नगर परिषद अध्यक्ष बिंटा अरोड़ा, नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग, सभी पार्षद और कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News