Sidhu Moosewala के नाम पर उपचुनाव लड़ेगी कांग्रेस, राजा वड़िंग ने जारी किया ''चुनावी गीत''

punjabkesari.in Monday, Jun 13, 2022 - 04:58 PM (IST)

संगरूर : 23 जून को होने वाले संगरूर उपचुनाव से पहले चुनावी अखाड़ा गरमा गया है। पंजाब में कांग्रेस संगरूर उपचुनाव पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के नाम पर लड़ेगी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनावी गाना जारी किया है। इस गाने में मुसेवाला के शव और स्मारक की तस्वीरें दिखाई गई हैं। गाने में कहा गया है कि जिनके बेटे नहीं लौटे, उस मां से पूछिए कि हमें ऐसे बदलाव का क्या करना है। आम आदमी पार्टी ने बदलाव लाने के बहाने पिछले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। कांग्रेस भी मुसेवाला की हत्या के बहाने 'आप' के खिलाफ युवाओं की नाराजगी को जायज ठहराने की कोशिश कर रही है।

सिद्धू मूसेवाला के बहाने कांग्रेस कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेर रही है। मुसेवाला के पास 4 गनमैन थे, जिनमें से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली 'आप' सरकार ने 2 गनमैन को वापस ले लिया। अगले दिन 29 मई को मनसा के जवारके गांव में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि उस वक्त 2 गनमैन उसके साथ नहीं थे।

सिद्धू मूसेवाला पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मानसा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह आम आदमी पार्टी के डॉक्टर विजय सिंगला से चुनाव हार गए। सिद्धू मूसेवाला की जान को खतरा था। इसलिए वे सरकार से स्थायी सुरक्षा चाहते थे। हालांकि, सरकार या पुलिस अधिकारी बदलने पर उनकी सुरक्षा बदल दी जाती। मुसेवाला विधायक बनना चाहते थे ताकि स्थायी सुरक्षा हो। हालांकि, वह विधायक नहीं बन सके और न ही उनकी जान बच सकी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News