विजिलेंस आफिस के सामने चौथे दिन डटे कांग्रेसी, इन नेताओं ने भी संभाला मोर्चा
punjabkesari.in Thursday, Aug 25, 2022 - 08:30 PM (IST)

लुधियाना (रिंकू): अनाज टैंडर घोटाले में विजीलैंस विभाग द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की गिरफतारी के बाद से ही कांग्रेस ने विजीलैंस आफिस के सामने पक्का धरना लगा रखा है। इसमें पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा सहित कांग्रेस के कई दिगगज नेता अपनी हाजरी लगवाकर सरकार पर सियासी बदलाखोरी का आरोप लगा रहे हैं।
वहीं आज वीरवार को लुधियाना आए पंजाब के पूर्व डिप्टी सी.एम ओ.पी सोनी, सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पूर्व विधानसभा स्पीकर राणा के.पी सिंह, कांग्रेस के सीनीयर नेता व पूर्व विधायक रमिन्दर आंवला, पूर्व मंत्री गुरकीरत कोटली, मेयर बलकार संधू, पूर्व विधायक सुशील रिंकू, पूर्व विधायक लखबीर सिंह लक्खा, पूर्व विधायक संजय तलवाड़, पूर्व विधायक हरमिन्दर गिल, पूर्व विधायक वरिन्दजीत पाहड़ा, प्रधान अशवनी शर्मा, जिला कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान डिंपल राणा, पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ईश्वरजोत चीमा, यूथ कांग्रेस से योगेश हांडा, पार्षद नरिन्दर शर्मा काला, पार्षद सन्नी भल्ला, पार्षद राजू अरोड़ा, पार्षद परविन्दर लापरां, पार्षद पति अनिल मल्हौत्रा, शीला दुगरी सहित कई नेता इस धरने में शामिल रहे।
इन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। उक्त नेताओं ने कहा कि सरकार ने सियासी बदलाखोरी से आशु के खिलाफ यह झूठा मामला दर्ज करवाया है, कांग्रेस का हर नेता व कार्यकर्ता एकजुटता के साथ आशु के साथ है और सरकार की ज्यादतियों से डरने वाले नही हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here