राज्य में सडक़ों पर उतरे कांग्रेसी, इन मुद्दों को लेकर मोदी सरकार को घेरा

punjabkesari.in Monday, Apr 04, 2022 - 05:48 PM (IST)

लुधियाना (रिंकू): देश में दिन-ब-दिन बढ़ रही महंगाई के विरोध में जिला लुधियाना कांग्रेस शहरी की ओर से प्रधान अश्विनी कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मोदी सरकार के खिलाफ पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किए महंगाई मुक्त अभियान के तहत पैट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलैंडर व अन्य वस्तुओं पर बढ़ाई जा रही एक्साइज के खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। रोष-प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, पूर्व विधायक राकेश पांडे व पूर्व विधायक सुरिन्दर डाबर विशेष तौर पर शामिल हुए। 

पूर्व कांग्रेसी विधायकों ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसान आंदोलन का बदला लेने के लिए 62 करोड़ किसानों पर खाद के दाम बढ़ा अतिरिक्त 3600 करोड़ +3740 करोड़ का बोझ बढ़ा दिया, जिसमें डी.ए.पी. का 1200 से 1350 कर दिया। आए रोज पैट्रोल-डीज़ल के दामों में बढ़ौतरी हो रही है, जिससे जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है। जनता पर पैट्रोल का 20138 करोड़ का और डीजल पर 52353 करोड़ का बोझ बढ़ेगा। 

इस अवसर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वरजोत चीमा, महिला कांग्रेस प्रधान मनीषा कपूर,  लुधियाना यूथ कांग्रेस प्रधान योगेश हांडा, नरिंदर शर्मा काला, अनिल पारती, जरनैल सिंह शिमलापुरी, दिलराज सिंह, पूनम मल्होत्रा, दविंदर सिंह घुम्मन, राकेश शर्मा, मुनीश शाह, इकबाल सिंह सोनू, पंकज काका, वी.के. अरोड़ा, बन्नू बहल, विनय वर्मा, विपन सूद, सुरिंदर शर्मा, पिंकी अरोड़ा, हरबंस पानेसर, तिलक राज यादव, मोनिका शर्मा, रितु गिल, राजू कनोजिया, यशपाल कपूर, अमरजीत शर्मा, अश्वनी कनोजिया आदि मौजूद रहे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News