BSF की गश्त दौरान बड़ी कामयाबी, 26 करोड़ की हेरोइन बरामद
punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2026 - 11:59 AM (IST)
सराय अमानत खां (नरिंदर): सीमावर्ती थाना सराय अमानत खां के अधीन आते गांव कलस के नजदीक से बीएसएफ और पंजाब पुलिस को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छिपाकर रखी गई 5 किलो 32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इस संबंध में थाना सराय अमानत खां में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
थाना सराय अमानत खां के प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि बीएसएफ की 181 बटालियन राजाताल बॉर्डर के जवानों को गश्त के दौरान गांव कलस के नजदीक गांव के बाहर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छिपाकर रखी गई हेरोइन की बड़ी खेप बरामद हुई है, जिसका कुल वजन 5 किलो 32 ग्राम है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 26 करोड़ रुपये बताई जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार थाना सराय अमानत खां पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

