विधानसभा मामले को लेकर बढ़ा विवाद, हरियाणा और पंजाब भाजपा आमने-सामने

punjabkesari.in Tuesday, Nov 22, 2022 - 12:50 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। हरियाणा विधानसभा के लिए अलग से जमीन अलॉट करने को लेकर राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है। पंजाब सरकार, अकाली दल, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक पार्टियां चंडीगढ़ को लेकर एकजुट होकर एक सुर में बात कर रही है। इसी मामले को लेकर पंजाब भाजपा और हरियाणा भाजपा भी मैदान में खड़ी नजर आ रही है। भाजपा नेता अश्वनी शर्मा ने हरियाणा को बेवाक जवाब  देते हुए कहा कि अगर हरियाणा विधानसभा के लिए अलग से जमीन चाहिए तो वह कहीं ओर जमीन ढूंढ लें। 

एस.जी.पी.सी. प्रधान एडवोकेट हरजिन्दर सिंह धामी ने भी प्रतिक्रिया दी कि पंजाब के दर्जनों गांव उजाड़कर बने चंडीगढ़ पर सिर्फ पंजाब का हक है और इस पर किसी को भी डाका नहीं मारने दिया जाएगा। भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार है।  उधर, पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक अमित विज ने  निशाना साधा है कि यह सब भाजपा की साजिश है। उनका कहना है कि पंजाब के हकों पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को विधान सभा सेशन बुलाना चाहिए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News