क्रिकेटर Harbhajan Singh की महाशिवरात्रि पोस्ट पर हुआ विवाद! जानिए पूरा मामला

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2025 - 07:18 PM (IST)

पंजाब डैस्क : टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में हरभजन सिंह एक विवाद में फंस गए। वह एक सोशल मीडिया यूजर से भिड़ गए। दरअसल, हरभजन ने महाशिवरात्रि के मौके पर एक पोस्ट सांझा की थी। इस पोस्ट पर कई तरह की टिप्पणियां आईं। कुछ यूजर्स के कमेंट सेक्शन में विवादित टिप्पणियों के कारण विवाद खड़ा हो गया।

हरभजन ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट सांझा की, जिसमें उन्होंने लिखा – "महाशिवरात्रि की सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस पवित्र अवसर पर भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा और आशीर्वाद हमेशा आपके जीवन में बना रहे। 'हर हर महादेव!'"

भज्जी की इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने लिखा कि "खालिस्तान मुर्दाबाद" का नारा लगाओ।

हरभजन ने दर्ज कराई FIR
भज्जी की एक X यूजर के साथ बहस हो गई। इस यूजर ने हरभजन के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इसके जवाब में हरभजन ने उस शख्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई। उन्होंने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर भी साझा की। भज्जी ने बताया कि रिकॉर्डिंग के बाद FIR दर्ज कर ली गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News