समोसे-पकौड़े के शौकीनों के लिए Warning! तेल के 5 सैंपल फेल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 05:29 PM (IST)

जालंधर : समोसे, पकौड़े और टिक्की खाने शौकीने को लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अगर आप भी ये सब शौक से खाते है तो आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। दरअसल, फूड सेफ्टी विभाग ने जांच के दौरान पाया कि एक ही तेल को बार-बार उबालकर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन  हैरानीजनक बात ये है कि, इस दौरान विभाग ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया कोई सख्त एक्शन नहीं लिया। 

तेल के 5 सैंपल फेल

अप्रैल से अगस्त माह के आंकड़ों के मुताबिक, फूड सेफ्टी विभााग की मोबाइल टेस्टिंग वैन ने शहर के अलग-अलग इलाकों में दुकानों और रेहड़ी चालकों पर अचानक चैकिंग की गई। जांच के दौरान तेल के 56 सैंपल लिए गए जिनमें से  5 सैंपल फेल पाए गए, जोकि सेहत के लिए काफी हानिकारक है। आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में 23 सैंपल, मई में 10 सैंपल, जून में 13 सैंपल, जुलाई में 5 सैंपल, अगस्त में 5 सैंपल लिए गए। इन सबमें 5 सैंपल फेल पाए गए।

इस दौरान फूड सेफ्टी विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि, तेल का दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि बार-बार तेल गर्म करने से इसमें कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि, कड़ाही में बचे हुए तेल का दोबारि इस्तेमाल न किया जाए। अगर अगली बार नियमों का उल्लंघन किया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News