लुधियाना में कोरोना का कहर जारी, 6 मरीजों की मौत व इतने नए मामले आए सामने

punjabkesari.in Thursday, Feb 10, 2022 - 08:28 PM (IST)

लुधियाना (सहगल): स्थानीय अस्पतालों में एक 29 वर्षीय मरीज सहित कोरोना से 6 मरीजों की मौत हो गई जबकि 91 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर एस.पी. सिंह ने बताया इन मरीजों में 69 मरीज जिले के रहने वाले हैं जबकि 22 दूसरे जिलों व राज्यों से संबंधित है। उन्होंने बताया कि जिन 6 मरीजों की आज मौत हुई है उनमें से 5 जिले के रहने वाले थे। एक 86 वर्षीय मरीज जालंधर का रहने वाला था इन मरीजों में से 4 मरीजों ने वैक्सीन नहीं लगवाई थी। मृतक मरीजों में 77 वर्षीय मरीज दरेसी रोड का रहने वाला था और सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती था, जबकि 75 वर्षीय मरीज निवासी बी.आर.एस. नगर दयानंद अस्पताल, 63 वर्षीय मरीज निवासी सोमल खेड़ी मलौद्ध डी.एम.सी., 29 वर्षीय मरीज निवासी शिमलापुरी पी.जी.आई. चंडीगढ़ तथा 74 वर्षीय मरीज करनैल सिंह नगर पी.जी.आई. चंडीगढ़ में उपचाराधीन था।

महानगर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 109381 हो गई है इनमें से 106454 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 2257 मरीजों की मौत हो चुकी है। 171 मरीजों को आज ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 670 रह गई है इनमें से 65 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन है तथा 605 होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। जिले के अलावा बाहरी जिलों व राज्यों के मरीजों में से 14591 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 1120 मरीजों की मौत हो चुकी है 40 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन है 9 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है इनमें से 6 जिले के रहने वाले हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News