पंजाब में कोरोना का कोहराम, आज 3 मरीजों की मौत सहित इतने केस आए पॉजिटिव

punjabkesari.in Wednesday, Aug 03, 2022 - 09:07 PM (IST)

लुधियाना (सहगल): पंजाब में पिछले 24 घंटों मे 3 और मरीजों की मौत हो गई जबकि 490 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में 1 अप्रैल से अब तक 14676 पॉजिटिव मरीज सामने आए। इनमें 82 मरीजों की मौत हो चुकी है मृतक मरीजों में एक-एक मरीज होशियारपुर, बरनाला तथा पटियाला के रहने वाला था। राज्य में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 775237 हो चुकी है इनमें से 20388 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विभिन्न जिलों में आज 114 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया जबकि 15 मरीजों को आई.सी.यू. में शिफ्ट किया गया है। 4 मरीजों को हालत गंभीर होने के कारण वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। वर्तमान में राज्य में 2975 एक्टिव मरीज रह गए हैं। राज्य में आज 10762 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं 567 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। आज सामने आई रिपोर्ट के बाद राज्य में पॉजिटिविटी दर 4.59 प्रतिशत हो गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News