फाजिल्का में सीमा सुरक्षा बल व स्वास्थ्य कर्मी सहित 25 कोरोना Positive

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2020 - 07:21 PM (IST)

फाजिल्का (लीलाधर, नागपाल): फाजिल्का के डिप्टी कमिशनर अरविन्द पाल सिंह संधू ने बताया कि फाजिल्का जिले में आज 54 लोगों ने कोरोना को मात दी जिसके बाद 1706 लोग इससे मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि गत 24 घंटों में 956 लोगों के सैंपल जांच हेतु भेजे गए हैं। उन्होंन बताया कि अब तक 34824 लोगों के टैस्ट हो चुके हैं जिसमें से 32032 लोगों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है और 1465 शेष की रिपोर्ट आनी बकाया है।

उधर फाजिल्का जिला से संबंधित 25 केस पॉजिटिव आए हैं जिसमें सीमा सुरक्षा बल व स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। अब तक जिले में 2318 केस पॉजिटिव आए हैं जिसके बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या 578 है। जिलाधीश ने बताया कि जिले में 34 जनों की मृत्यु हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News