नहीं लग रही भ्रष्टाचार पर लगाम, विजिलेंस ने ASI रंगे हाथों किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2023 - 09:34 AM (IST)

फिरोजपुर/जीरा: विजिलेंस ब्यूरो ने जिले के थाना सदर जीरा में तैनात ए.एस.आई. हरजिन्द्र सिंह को हरप्रीत सिंह निवासी गांव महियांवाला से कथित रूप में 20,000 रुपए रिश्वत लेते काबू किया है। विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर के अधिकारी ने बताया कि इसी गांव की रहने वाली गुरमेल कौर ने हरप्रीत सिंह ने खिलाफ दर्खास्त दी थी।  इस पर ए.एस.आई. हरप्रीत सिंह से कार्रवाई न करने के बदले रिश्वत मांग रहा था। 

शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने दावा किया कि ए.एस.आई. हरजिन्द्र सिंह ने 4 अगस्त को उससे 3000 रुपए लिए थे और अब वह रिश्वत के तौर पर 20,000 रुपए और मांग रहा था। शिकायत की प्राथमिक जांच उपरांत विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगाकर ए.एस.आई. को सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। ए.एस.आई. हरजिन्द्र सिंह के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो में केस दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News