पंजाब के हर Department में भ्रष्टाचार का बोलबाला, सरकार के निशाने पर यही विभाग क्यों रहता है हावी?
punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2023 - 12:11 PM (IST)

लुधियाना : पंजाब की सत्ता में आज तक राज करने वाली कांग्रेस, अकाली, भाजपा व आम आदमी पार्टी की सरकारों में हमेशा तहसीलों में फैले भ्रष्टाचार का मुद्दा क्यों हावी रहता है क्योंकि पंजाब में नगर निगम, गलाडा, बिजली विभाग, सरकारी अस्पताल, पुलिस विभाग, एक्साइज विभाग, विजीलैंस विभाग, सिंचाई विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि ऐसे कई विभाग हैं जिनमें भ्रष्टाचार आज भी चरम पर है लेकिन फिर भी राज्य सरकार उन सभी विभागों को ही नजरअंदाज करते हुए केवल तहसीलों में चल रहे भ्रष्टाचार को अपने निशाने पर रख कर बैठी हुई है। पंजाब के हर आम नागरिक को सरकार के हर विभाग में अपना काम करवाने के लिए रिश्वत देनी पड़ती है लेकिन फिर भी राज्य सरकारें अन्य सभी विभागों पर कम ध्यान दे रही हैं और तहसीलों में भ्रष्टाचार को उजागर कर रही हैं।
गौरतलब है कि पंजाब सरकार में कोई भी ऐसा विभाग नहीं है जिसमें कोई भी काम बिना रिश्वत के होता हो। जनता की नजरों में भी सबसे ज्यादा बदनामी तहसीलों के भ्रष्टाचार की हो रही है, जिससे लोगों का मानना है कि पंजाब में सबसे ज्यादा भ्रष्ट विभाग अब सिर्फ तहसीलें ही हैं, बल्कि आज तक राज्य सरकार के बाकी सभी विभाग हैं और भी बहुत कुछ तहसीलों में रजिस्ट्री करने वाले तहसीलदारों पर होती रही है।
विजिलेंस द्वारा तहसीलदारों की सूची जारी होने से मचा हडक़ंप
गौरतलब है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पंजाब के 48 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की जो सूची तैयार की गई थी उस सूची को 20 जून को विभाग द्वारा खुद ही लीक करते हुए सभी तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों भ्रष्ट साबित कर दिया गया। जिसके बाद पंजाब की सभी तहसीलों में हड़कंप मच गया कि बिना जांच के ही उनको आरोपी घोषित कर दिया गया। उक्त सूची जारी होने के साथ ही तहसीलदारों में इस बात को लेकर भारी रोष पाया गया कि उनके करीबी उनको भ्रष्टाचारियों की नजर से देखने लगे हैं।
पंजाब सरकार हर विभाग की जमीनी स्तर पर करवाए जांच : कासाबाद
विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ चुके पंजाब कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव इंदरजीत सिंह कासाबाद ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार राज्य में बदलाव लाने के जो भी दावे कर रही थी, वे सब हवा में रह गए हैं। पंजाब सरकार राज्य में भ्रष्टाचार खत्म करना चाहती है तो सरकार को सभी नियमों की जमीनी स्तर पर जांच करानी चाहिए और देखना चाहिए कि हर विभाग में भ्रष्टाचार कितनी तेजी से फैला है। केवल तहसीलदारों को बदनाम करने पर ध्यान न दें।
हर विभाग में फैले भ्रष्टाचारियों की सूची जारी करे आप सरकार : महै
लुधियाना के वार्ड नंबर 1 के सामाजिक कार्यकर्ता प्यारा लाल महे ने कहा कि पंजाब की आप सरकार ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और बिना फैसला सुनाए उन्हें आरोपी साबित कर दिया लेकिन पंजाब के बाकी सरकारी विभागों ने भ्रष्ट अधिकारियों की सूची भी सार्वजनिक की जानी चाहिए ताकि पता चल सके कि भ्रष्टाचारी किसकिस विभाग में बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार बाद में तहसीलों तक पहुंचता है। सबसे पहले भ्रष्टाचार की शुरूआत कहां से होती है यह भी जांच होनी चाहिए?
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here