सरकार ने अब तक एम.एस.पी. पर कपास और धान की इतनी की खरीद, पंजाब ने बनाया नया रिकॉर्ड

punjabkesari.in Tuesday, Mar 16, 2021 - 01:36 PM (IST)

जैतो(रघुनंदन पराशर): कपड़ा मंत्रालय के उपक्रम भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सी.सी.आई.) ने चालू कपास सीज़न दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, आंध्र प्रदेश व ओडिशा व कर्नाटक राज्यों में 14 मार्च तक न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत 18,97,002 किसानों को लाभान्वित कर 26,719.51 हजार करोड रुपए मूल्य की 91,86,803 कपास गांठ (प्रति गांठ 170 किलो) खरीद की है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में भारतीय खाद्य निगम और विभिन्न राज्य खरीद एजेंसियों द्वारा धान की रिकॉर्ड खरीद की है। 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज पर रेलवे का ये बयान आया सामने

एक आधिकारिक बयान में बताया कि देश भर में चालू खरीफ सीजन दौरान 14 मार्च तक 679.60 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की गई है। पिछले वर्ष इस अवधि के दौरान 595.77 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी। चालू सीजन में पिछले वर्ष की तुलना में खरीद में 14.08 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

यह भी पढ़ें: जब बेटे के प्रेम संबंधों की बाप ने चुकाई कीमत

देश में आई कुल धान आमद में से अकेले पंजाब ने 202.82 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है जो एक नया रिकॉर्ड बनाया है। सूत्रों के अनुसार देश की कुल खरीद का 29.80 फीसद योगदान पंजाब का रहा है। सूत्रों के अनुसार एम.एस.पी. में अब तक 1,28,319.44 लाख रुप‌ए की लागत से धान की खरीद की गई है, जिससे 99.74 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। इसके अतिरिक्त सरकार ने अपनी नोडल एजैंसियों के माध्यम से 3,26,070.95  मीट्रिक टन मूंग, उड़द, तुअर, मुंगफली व सोयाबीन की खरीद की है, जिसका एम.एस.पी. मूल्य 1,751.6 करोड़ रुपए है। इससे तामिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, व राजस्थान राज्यों के 1,79,911 किसान लाभान्वित हुए हैं। उधर, केंद्र सरकार ने दलहन व तिलहनों का देश में 29.84 फीसद सरकारी एजेंसियों के माध्यम से 18,97,002 किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की है जिससे 1,751,36 करोड़ रुपए का किसानों को लाभ मिला है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News