CIA पुलिस को मिली सफलता, गंदा धंधा करने वाले पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Feb 11, 2023 - 04:34 PM (IST)

गुरदासपुर(विनोद):सी.आई.ए.स्टाफ  गुरदासपुर ने दम्पति को काबू कर उनसे 100 ग्राम हैरोईन तथा 1 लाख 50 हजार रूपये ड्रग मनी बरामद की। आरोपी पति पहले भी एन.डी.पी.एस.एक्ट अधीन गिरफ्तार हो चुका है तथा आजकल अदालत से जमानत पर था।

इस संबंधी सी.आई.ए.स्टाफ गुरदासपुर के इंचार्ज कपिल कौशल ने बताया कि उन्हे किसी मुखबर से सूचना दी थी कि आरोपी सतनाम सिंह उर्फ सत्ती निवासी पनियाड़ जो नशीेले पदार्थ बेचने का धन्धा करता है वह  हिमाचल प्रदेश के नशों के कारोबार के लिए बदनाम कस्बा छन्नी बेली से अपनी स्कूटरी पीबी-06बी.सी.-6976 पर हैरोईन लेकर आ रहा है तथा वह इस ईलाके मे बेचेगा। इस सूचना के आधार पर लाईटों वाला चौंक दीनानगर मे रात नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग शुरू की गई। रात लगभग 10-15बजे उक्त स्कूटरी को जब आते देखा तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे रूकने का ईशारा किया। आरोपी जिसकी स्कूटरी पर पीछे महिला बैठी थी ने पुलिस पार्टी को देख कर वापिस भागने की कोशिश की,परंतु पुलिस कर्मचारियों ने इन दोनो पर काबू पा लिया।

कपिल कौशल ने बताया कि पूछताश पर करने पर स्कूटरी चला रहे नौजवान ने अपनी पहचान सतनाम सिंह उर्फ सत्ती पुत्र सुरजीत ङ्क्षसह निवासी पनियाड़ तथा पीछे बैठी महिला ने अपनी पहचान सुनीता पत्नी सतनाम सिंह निवासी पनियाड़ बताई। स्कूटरी की तालाशी लेने पर इनसे 100 ग्राम हैरोईन,1 लाख 50 हजार रूपये नकदी,दो मोबाईल तथा एक कंडा मिला। आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह हैरोईन वह हिमाचल प्रदेश के कस्बा छन्नी बेली से लेकर आए है। पुलिस अधिकारी के अनुसार दोनो पति पत्नी के विरूद्व एन.डी.पी.एस.एक्ट अधीन केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी सतनाम सिंह ने स्वीकार किया कि उसके विरूद्व पहले भी एन.डी.पी.एस.एक्ट अधीन केस दर्ज है तथा आज तक अदालत से जमानत पर है। उसने स्वीकार किया कि वह छन्नी बेली से हैरोईन लाकर ईलाके मे बेचता है तथा बरामद हैरोईन भी वह ईलाके मे बेचने के लिए लाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News