मोहाली और खरड़ के कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी, करवाया गया खाली
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 12:54 PM (IST)
मोहाली/खरड़: मोहाली और खरड़ के कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम धमकी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मोहाली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम से उड़ाने वाला ईमेल मिलने के बाद तत्काल इसे खाली करा दिया गया। न्यायिक अधिकारियों ने धमकी की जानकारी पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस की जांच टीमें और बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर पहुंचे।
धमकी मिलते ही परिसर में मच गया हड़कंप
गौरतलब है कि इससे पहले भी मोहाली कोर्ट को इसी तरह की धमकी मिली थी, तब भी कोर्ट परिसर खाली कर जांच की गई थी, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। पुलिस की साइबर टीम अभी तक धमकी भेजने वाले का पता नहीं लगा पाई है।इसी क्रम में खरड़ कोर्ट कॉम्प्लेक्स को भी बम धमकी मिली। धमकी मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत पूरे कोर्ट कॉम्प्लेक्स और वकीलों के चैंबर खाली करा लिए। इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

