क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने रिश्ते पर लगाई मुहर, पंजाबी मॉडल समरीन कौर संग शेयर की तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Jul 26, 2026 - 11:16 PM (IST)

पंजाब डैस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं पर आखिरकार विराम लगा दिया है। पिछले करीब तीन महीनों से पंजाबी मॉडल समरीन कौर के साथ उनके रिश्ते की खबरें सामने आ रही थीं। अब अर्शदीप ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।

अर्शदीप सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर समरीन कौर के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में "My Person" लिखा, जिसके बाद फैंस ने इसे उनके रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि माना। पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

A wholesome post from Arshdeep Singh! 🥹 The Indian pacer shared adorable  pictures with Samreen Kaur on Instagram. ❤️ #ArshdeepSingh #Sportskeeda

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से दोनों के अफेयर की चर्चा लगातार हो रही थी। जून महीने में अर्शदीप और समरीन को एक गुरुद्वारे में एक साथ माथा टेकते हुए देखा गया था। इसके बाद कुछ समय के लिए दोनों के ब्रेकअप की अफवाहें भी सामने आई थीं। हालांकि, अब अर्शदीप की इंस्टाग्राम पोस्ट ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। इससे पहले धर्मशाला में भी दोनों को सड़क पर एक-दूसरे का हाथ थामे घूमते हुए देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई थीं।

अब सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर अर्शदीप सिंह ने साफ कर दिया है कि समरीन कौर उनके जीवन का खास हिस्सा हैं। पोस्ट के बाद फैंस और क्रिकेट प्रेमी दोनों को नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Arshdeep Singh Goes Public With Love ❤️🏏 India's star pacer Arshdeep Singh  has made his relationship official as he shared adorable pictures with  Samreen Kaur on Instagram. The cricketer's special post has

India Today | Indian pacer Arshdeep Singh has shared a series of heartwarming photos with his girlfriend, Samreen Kaur, on Instagram. #ArshdeepSingh... | Instagram


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News