सी.आर.पी.एफ. का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया

punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2019 - 11:23 AM (IST)

फतेहगढ़ साहिब(स.ह.): 13 बटालियन सी.आर.पी.एफ. (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल) फतेहगढ़ साहिब पंजाब में सी.आर.पी.एफ. का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। सी.आर.पी.एफ. की स्थापना 27.7.1939 को क्राऊन रिप्रैंजैंटेटिव पुलिस के रूप में मध्य प्रदेश के नीमच में हुई थी और वर्तमान में यह देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है।

13 बटालियन सी.आर.पी.एफ. के कमांडैंट बलिहार सिंह ने इस शुभ अवसर पर बधाई दी तथा जवानों को संबोधित करते हुए देश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सी.आर.पी.एफ. की भूमिका की प्रशंसा की। कमांडैंट महोदय ने अवगत करवाया कि जब भी देश में किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था में उपद्रवी या विघटनकारी शक्तियों द्वारा देश को क्षति पहुंचाने की कोशिश की जाती है तो उनसे निपटने के लिए सर्वप्रथम केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को ही तैनात किया जाता है। स्थापना दिवस पर 13 बटालियन द्वारा सी.आर.पी.एफ. के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही पौधारोपण, विभिन्न खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

इस पावन अवसर पर राजीव राय भटनागर महानिदेशक सी.आर.पी.एफ. द्वारा सी.आर.पी.एफ. के 1621 अधिकारियों एवं कार्मिकों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 3241 अधिकारियों एवं कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। 13 बटालियन सी.आर.पी.एफ. के निरीक्षक/जी.डी. चरणजीत सिंह को अति उत्कृष्ट सेवा पदक तथा 13 बटालियन के ही सि./जी.डी. भजन सिंह व सि./जी.डी. राजपाल को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए।सी.आर.पी.एफ. के वीर जवानों को उनके अदम्य साहस व वीरता के लिए अशोक चक्र-1, कीर्ति चक्र-3, वीर चक्र-1, शौर्य चक्र-23, पी.पी.एम.जी. 194, पी.एम.जी.-1382 आदि पदकों से अब तक अलंकृत किया जा चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News