जालंधर में कॉलेज बस पर हमले का मामला: पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 09:20 PM (IST)

जालंधर : जालंधर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉलेज बस को घेरकर छात्र की पिटाई करने और इलाके में दहशत फैलाने वाले मामले में 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ओंकार सिंह बराड़, उप-कप्तान पुलिस, सब-डिवीजन नकोदर ने बताया कि 28.04.2026 को CT कॉलेज जालंधर की बस विद्यार्थियों को छोड़ने के लिए जालंधर से नकोदर की ओर आ रही थी। जब बस जीओ पेट्रोल पंप मुद्दा के पास लगभग शाम 5:00 बजे पहुंची, तो तीन गाड़ियां (बोलेरो, थार रोक्स, स्कॉर्पियो) और कुछ मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने बस को घेरकर रोक लिया।

आरोपियों ने धारदार हथियारों (डंडे, बेसबॉल बैट, हॉकी, कृपाण आदि) से लैस होकर बस में घुसकर छात्र हरसाहिल सिंह उर्फ साहिल पुत्र बलविंदर सिंह निवासी इस्माइलपुर की पिटाई की और उसे जान से मारने की धमकियां दीं। इस घटना से बस में सवार विद्यार्थियों और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आधुनिक और तकनीकी तरीके से जांच कर मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 06 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से 02 गाड़ियां (थार रोक्स और स्कॉर्पियो) सहित हथियार बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में दलवीर सिंह उर्फ बावा पुत्र राज कुमार निवासी इस्माइलपुर, तलविंदर सिंह उर्फ तेज़ी पुत्र परमजीत सिंह निवासी खानपुर ढड्डा, अश्न कुमार उर्फ अश्न पुत्र मनजीत सिंह निवासी तलवंडी सलेम, परविंदर सिंह उर्फ परम पुत्र सुच्चा सिंह निवासी नशीरवाल, जिला कपूरथला
हरदीप सिंह दीपां पुत्र साबी निवासी तलवंडी सलेम, सागर पुत्र अर्जन उर्फ बिट्टू निवासी तलवंडी सलेम शामिल हैं। इनके पास से स्कार्पियो गाड़ी, एक थार व हथियार बरामद किए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News