जीरा शराब फैक्टरी मामला: प्रशासन ने मानी संयुक्त किसान मोर्चे की मांग

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2022 - 03:59 PM (IST)

जीरा (गुरमेल सेखवां) : जीरा में संयुक्त मोर्चा के 44 किसानों को देर रात रिहा कर दिया गया है। शराब फैक्ट्री मामले में जीरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किसान को देर रात जीरा कोर्ट के जज आयुष्मान स्याल ने थाना सदर के एस.एच.ओ. गुरप्रत सिंह के जमानत पर रिहा किया गया है। फिरोजपुर के एस.एच.ओ. मैडम कंवलदीप कौर द्वारा विरोध को शांतिपूर्ण रखने के लिए किसान नेताओं से बात करने के बाद सरकार के आदेश के अनुसार यह निर्णय लिया गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा फैक्टरी के मसले को निपटाने के लिए कमेटियों का गठन किया गया है, जो फैक्टरी में अपना काम करने के लिए पहुंच गईं हैं, लेकिन संयुक्त मोर्चा ने तब तक अपने मैंबर देने से इंकार कर दिया जब तक गिरफ्तार साथी किसानों की रिहाई नहीं होती।  दूसरी ओर डी.सी. अमृता सिंह मैडम फिरोजपुर की पूरी टीम और पुलिस प्रशासन पूरी सूझबूझ से कदम उठा रहा है ताकि मामले को सुलझाया जा सके। किसान मोर्चा भी चाहता है कि मांगों का समाधान किया जाए। लिहाजा आज रिहाई के बाद किसानों को भी अपनी जीत का अहसास हो रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News