Amritsar: अवैध शराब के खिलाफ बड़ा Action, सरकारी जमीन से भारी मात्रा में लाहन बरामद
punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 01:22 PM (IST)
अमृतसर: पुलिस ने अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में लाहन बरामद की है। दरअसल, ये लाहन सरकारी जमीन पर दूसरी बार मिली है। जानकारी के मुताबिक, अमृतसर के राजासंसी थाना क्षेत्र के गांव कोटली सक्का में एक्साइज विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एक्साइज विभाग ने सरकारी टंकी वाली जगह पर छापेमारी करके लाहन बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने टंकी वाली जगह पर 10 ड्रमों में भरी करीब 1800 लीटर लाहन बरामद करके अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, इस जगह से पहले भी भारी मात्री में अवैध लाहन जब्त की जा चुकी है। पिछली बार भी गांव की पंचायत से आरोपियों के पकड़वाने में सहयोग करने के लिए कहा था। लेकिन पंचायत ने कोई सहयोग नहीं दिया। इस बार भी गांव में छापेमारी करने पर सरपंच और पंचायत का कोई सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा, जबिक उन्हें पहले ही सूचना दे दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

