अमृतसर कस्टम की बड़ी कार्रवाई! लाखों रुपये की विदेशी सिगरेटें की गई नष्ट

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 04:11 PM (IST)

अमृतसर (नीरज): कस्टम विभाग की टीम ने अलग-अलग केसों में तस्करी के जरिए अमृतसर आई 67.83 लाख रुपये विदेशी सिगरेटों को नियमों के अनुसार नष्ट कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा इन सिगरेटों को नष्ट करने के लिए एक विशेष कमेटी बनाई गई थी। इसमें उच्च अधिकारियों को शामिल किया गया था। यह कार्रवाई पर्यावरण विभाग के नियमों की पूरी तरह पालना करते अंजाम दी गई। इस मौके पर कस्टम विभाग के कई सीनियर अधिकारी हाजिर थे। 

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन सिगरेटों को तय सरकारी गाइडलाइंस और पर्यावरण के मापदंड़ो की पालन करते हुए 'इंसिनरेशन' (नियंत्रित तरीके से जलाने) की प्रक्रिया से नश्ट किया गया है। विभाग ने साफ किया कि यह सारी कार्रवाई पूरी पारदर्शिता से की गई ताकि किसी भी तरह का नुकसान न हो और कानून का सख्ती से पालन हो सके।  

तस्करी से युवाओं को नुकसान 

कस्टम अधिकारियों ने कहा कि विदेशी सिगरेटों की तस्करी से युवाओं की सेहत को भी गंभीर खतरा पैदा होता है। इस खतरे को देखते हुए, विभाग ने बॉर्डर एरिया और ट्रांज़िट पॉइंट पर खास निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। डिपार्टमेंट ने सख्त चेतावनी दी है कि स्मगलिंग या ऐसे किसी भी गैर-कानूनी धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अमृतसर कस्टम कमिश्नरेट ने आम लोगों से भी अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो वे तुरंत संबंधित अधिकारियों को बताएं ताकि तस्करी को पूरी तरह से रोका जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News