महिला कांस्टेबल की दादागिरी, बीच सड़क किया हंगामा, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 03:50 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना में एक महिला कांस्टेबल द्वारा दादागिरी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि उक्त महिला कांस्टेबल बीती रात अपनी एक्टिवा पर जा रही थी तो उसकी एक महिला टीचर के साथ टक्कर हो गई, जिसके बाद उसने मारपीट शुरू कर दी और इतना ही नहीं इस महिला कांस्टेबल ने अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उक्त महिला टीचर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हंगामा बढ़ता देख वहां पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि महिला थाना नं. 2 में तैनात है। घायल महिला टीचर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

इस संबंधी शिकायत लुधियाना पुलिस कमिश्नर के पास पहुंच चुकी है। वहीं थाना नंबर 2 के एस.एच.ओ. सतपाल सिंह का कहना है कि हमें घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और घटना की जांच की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News