Ludhiana की सड़कों पर खुलेआम घूम रहे ''साइलेंट किलर'', हैरानीजक Report आई सामने
punjabkesari.in Monday, Oct 13, 2025 - 05:17 PM (IST)
लुधियाना : जिले की सड़कों पर लोगों की जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है क्योंकि खुलेआम साइलेंट किलर घूम रहे हैं। अहम बात कर रहे हैं लुधियाना की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं की जोकि साइलेंट किलर बने घूम रहे हैं। आवारा बेसहारा पशु से हो रही मौतों को लेकर हैरानीजनक रिपोर्ट सामने आई है।
बता दें कि, लुधियाना देश में सबसे खतरनाक शहर में एक है। यही नहीं देश के मुम्बई, आगरा और नासिक के बाद सबसे खतरनाक शहरों में से चौथे स्थान पर है और पंजाब तीसरा राज्य है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यारो (NCRB) की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 504 दुर्घनाएं हुई हैं, जिनमें से 402 लोगों की मौत हो चुकी है। 2023 में 20 दुर्घटनाएं में 21 लोगों की मौत, पिछले साल 2024 में 19 दुर्घटनाओं में 23 की मौतें हुई हैं। इन हादसों में आवारा बेसहारा पशुओं के अलावा ओवरस्पीडिंग, लापरवाही से ड्राइविंग भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 504 सड़क हादसे हुए जिनमें से 278 ओवरस्पीडिंग में 195 लोगों की मौत व 133 घायल शामिल है। लापरवाही से ड्राइविंग में 123 हादसे हुए जिनमें 104 लोगों की मौत और 59 लोग घायल हुए।
लुधियाना की सड़के बेसहारा गायों और बैलों से भरी पड़ी है, जिससे आने जाने वाले राहगिरों की जान को खतरा बना रहता है। इन आवारा बेसहारी पशुओं का सबसे ज्यादा खतरा सर्दियों में कोहरे के समय में रहता है। इस दौरान विजिबिलिटी कम होने के कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा हर बार कहा जाता है कि, इन बेसहारा पशुओं पर नकेल कसी जाएगी लेकिन कुछ भी नहीं होता। हाल ही में पंजाब गायक राजवीर जवंदा की इन बेसहारा पशुओं के कारण हुई मौत ने चिंता बड़ा दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

