सड़कों पर स्टंटबाजी: लुधियाना में युवकों के खतरनाक करतब कैमरे में कैद

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 10:55 AM (IST)

लुधियाना (सन्नी): लुधियाना शहर अब ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों का केंद्र बनता जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रही हैं, जिनमें युवक कारों के ऊपर बैठकर स्टंट करते या रैलियां निकालते नजर आ रहे हैं। शहर के लोगों का कहना है कि पुलिस विभाग को ऐसे बेकाबू युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

हाल के मामलों में कुछ युवक रैलियों के दौरान वाहनों के ऊपर सवार होकर चलते दिखाई दे रहे हैं, जो ट्रैफिक नियमों के खिलाफ है। ऐसा करके वे अपनी और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की जान को खतरे में डाल रहे हैं। इसी तरह एक अन्य वीडियो में फिरोजपुर रोड एलिवेटेड ब्रिज पर एक युवक को बुलेट मोटरसाइकिल पर खड़े होकर स्टंट करते देखा गया।

ट्रैफिक अधिकारियों का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। वाहन नंबर के आधार पर उनके Address ट्रेस किए जा रहे हैं और नियमित रूप से चालान काटे जा रहे हैं। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि सड़कें यात्रा के लिए होती हैं, स्टंट के लिए नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News