Ludhiana के मशहूर Mall के बाहर युवक की शर्मनाक हरकत, कैमरे में कैद हुई घटना

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 11:59 AM (IST)

लुधियाना: चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी वे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर रोड स्थित मशहूर ग्रैंड वॉक मॉल की पार्किंग में सामने आया है, जहां एक युवक एक्टिवा चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पीड़ित गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह सुबह किसी काम से ग्रैंड वॉक मॉल की एक दुकान पर गया था और अपनी सफेद रंग की एक्टिवा मॉल की पार्किंग में खड़ी कर दी थी। जब वह रात करीब 10 बजे वापस लौटा तो उसकी एक्टिवा वहां मौजूद नहीं थी। इसके बाद गुरप्रीत सिंह ने पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में एक सरदार युवक एक्टिवा के आसपास घूमता दिखाई दे रहा है। वह लगातार मोबाइल फोन पर बात करने का नाटक करता रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो। मौका मिलते ही उसने चालाकी से एक्टिवा को पीछे किया और मास्टर चाबी की मदद से स्टार्ट कर फोन पर बात करते हुए ही वहां से फरार हो गया।

पीड़ित ने इस संबंध में थाना सराभा नगर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News