हाथों की मेहंदी उतरने से पहले ही बहू को भेज दिया मायके, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2021 - 05:05 PM (IST)

लुधियाना (वर्मा) : लुधियाना में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां पीड़ित दविंद्र कौर की हाथों से मेहंदी का रंग उतरा भी नही था कि दहेज के लालची ससुराल वालों ने उसे लग्जरी कार व 5 लाख रुपए न लाने पर शादी के 2 महीने बाद ही मायके घर छोड़ दिया।

पीड़िता ने लगाए ससुराल वालों पर आरोप
थाना वूमैन सेल की पुलिस के पास दविंद्र कौर निवासी साहिबजादा अजीत सिंह नगर ने अपने पति,सास,ससुर,जेठ,जेठानी के खिलाफ उसे शादी के एक दिन बाद दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताडि़त करने के गंभीर आरोप लगाए। दविंद्र कौर ने बताया कि उसकी शादी डॉ लवप्रीत सिंह निवासी मोगा से 5 जनवरी 2020 को हुई थी। 

पीड़िता ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया की शादी के एक दिन बाद ही उसके ससुराल वाले उसे मायके से लग्जरी कार व लाखों रुपए लाने की मांग करने लगे। उसके पिता का पांच साल पहले देहांत हो चुका था फिर भी उसके मायके वालों ने ससुराल वालों के कहने पर शादी बड़ी धूमधाम से की थी और शादी में सारा कीमती सामान दिया था। इसके बावजूद वह उसे दहेज के लिए हर वक्त प्रताडि़त करते थे। इतना ही नही ससुराल वाले उसे जबरदस्ती कोई गोलियां भी खिलातें थे। उसका पति भी मेडिकल नशा व अन्य प्रकार के नशें करता था जबकि शादी से पहले उन्होंने बताया था कि उसके घर में कोई किसी किस्म का नशा नही करता।

पुलिस ने सिर्फ पति पर मामला दर्ज किया अन्य आरोपियों पर क्यों नही
पीडि़ता ने थाना वूमैन सैल की पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया की काउंसलिंग के लिए उसे जोन दो में बुलाया जाता था। ससुराल वालों को बाद में बुलाया जाता था। दविंद्र कौर ने कहा कि पुलिस ने सिर्फ उसके पति पर ही केस दर्ज किया है बाकी ससुराल वालों पर केस दर्ज क्यों नही किया वह भी उतनें ही जिम्मेदार है जितना उसका पति। वह पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत करेगी कि जांच सही तरीके से नही हुई है इसी के साथ उनकी शिकायत की जांच फिर से किसी अन्य पुलिस अफसर से करवाई जाए और बाकी आरोपियों पर केस दर्ज किया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News