Punjab : अगले एक महीने तक रद्द रहेगी पैसेंजर ट्रेन, विभाग ने दी जानकारी

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 01:04 PM (IST)

रूपनगर(विजय): जिला ऊना के दौलतपुर चौक और अंबाला छावनी जंक्शन के बीच वाया नंगल डैम, भानुपली, श्री आनंदपुर साहिब, किरतपुर साहिब, भरतगढ़, घनौली, रूपनगर, मियांपुर, कुराली, मोरिंडा जंक्शन, खरड़, साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली), चंडीगढ़ जंक्शन आदि स्टेशनों पर ठहराव करते हुए चलने वाली ट्रेन नंबर 74991/74992 पैसेंजर रेलगाड़ी आगामी 31 मई तक रद्द रहेंगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ जंक्शन-न्यू मोरिंडा रेलवे सेक्शन पर तकनीकी कार्य प्रगति पर हैं जिसके कारण अंबाला मंडल द्वारा ये फैसला लिया गया हैं। इस ट्रेन के रद्द होने से निजी व सरकारी क्षेत्रों मे काम करने वाले सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं व्यापारी वर्ग को भी दिक्कत होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News