चाकू मार कर दिन-दिहाड़े नौजवान का किया कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 06, 2021 - 11:02 AM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र): शहर के थाना कोतवाली के अधीन पड़ते जूती बाजार में आज एक नौजवान का दिन-दिहाड़े चाकू मार कर कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान संदीप (19) के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में इंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

डी.एस.पी. सिटी-1 योगेश शर्मा ने बताया कि दोनों में पुरानी रंजिश थी, जिसको लेकर पहले भी एक-दो बार दोनों में झड़़प हुई थी। आज दोनों अचानक जूती बाजार में आमने-सामने हो गए, जहां दोनों में झगड़ा हो गया। इस दौरान इंद्र ने संदीप के पेट में चाकू मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Related News