Jalandhar में दिन दिहाड़े स्नेचिंग, छोटे बच्चे संग पैदल जा रही महिला से लूट

punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 09:21 PM (IST)

जालंधर: शहर में दिन दिहाड़े स्नैचिंग की घटना सामने आई है। ताजा मामला थाना मकसूदां से 600 मीटर दूरी पर स्थित वार्ड नंबर 84 से सामने सामने आया है। जहां सरेआम महिला के गले से चेन छीन कर बाइक सवार स्नेचर फरार हो गए। घटना में ही पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक महिला से स्नैचिंग करने के लिए उसके पीछे भागता है। इस दौरान महिला छोटे बच्चों के साथ बचाव करने के लिए चिल्ला रही है और अपने आपको बचाने के लिए गली में भागती हुई दिखाई दे रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ दूरी पर बच्चों से भागा नहीं जा रहा था और महिला उसे खींचते हुए जान बचाने के लिए भागती रही। लेकिन बेखौफ स्नेचर महिला गले से चेन छीनकर फरार हो गया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और बाइक सवार स्नैचरो का पीछा करना शुरू कर दिया। लेकिन स्नेचर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News