असला अधिकारी पर कार्रवाई को लेकर डी.सी. आफिस कर्मचारी यूनियन ने खोला मोर्चा
punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2022 - 11:51 PM (IST)

जालंधर : असला अधिकारी पवन कुमार वर्मा पर एक नायब तहसीलदार की महिला रीडर द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद डी.सी. आफिस कर्मचारी यूनियन में रोष की लहर दौड़ गई है। जिसके संबंध में डी.सी. आफिस कर्मचारी एसोसिएशन ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने एक नोटिस जारी करते हुए कल यानी 14 नवम्बर को सामूहिक तौर पर हड़ताल करने का निर्णय लिया है।
बता दें कि एक महिला रीडर द्वारा असला आफिसर पर आरोप लगाए गए हैं जिसके बाद पुलिस ने उक्त अधिकारी के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई है। अधिकारी पवन कुमार वर्मा के खिलाफ पुलिस द्वारा लिए गए एक्शन के बाद डी.सी. आफिस कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे डाली है।