VIDEO: फिरोजपुर के DC ने फिर जीते लोगों के दिल, लोहड़ी पर लगाया खुशियों का मेला

punjabkesari.in Sunday, Jan 12, 2020 - 03:06 PM (IST)

फिरोजपुर(सनी, कुमार,मनदीप): सरहदी जिले में पहली बार लोगों को मनोरंजन का नया साधन और छात्रों को अपने अंदर छुपी प्रतिभा दिखाने के मंतव से डी.सी. चन्द्र गेंद ने सारागढ़ी रोड पर राहगिरी 2020 शुरू किया। डी.सी. द्वारा करवाए गए इस प्रोग्राम में अलग-अलग स्कूलों के छात्रों ने प्रोग्राम पेश कर सबका मनोरंजन किया। इस अवसर पर एस.डी.एम. अमित गुप्ता, डी.सी.एम. ग्रुप ऑफ स्कूल के सी.ई.यो. अनिरुध गुप्ता, रैड क्रास सचिव अशोक बहल, डा. कमल बागी विशेष रूप से पहुंचे। डी.सी. ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा किए इस अलग समारोह का उद्घाटन करने पर उन्हें बेहद खुशी प्राप्त हुई है। 
PunjabKesari, DC won hearts of people by organized fair of happiness on Lohri
राहगिरी 2020 इवेंट में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रोगरामों में डी.सी. माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल, दास एंड ब्राउन वर्ल्ड स्कूल, डी.सी.एम. इंटरनेशनल स्कूल, घाटी जूनियर स्कूल, शान्ति विद्या मंदिर, डी.ए.वी. गर्ल्ज स्कूल, एम.एल.एम. सीनियर सैकेंडरी स्कूल सहित कई स्कूलों ने हिस्सा लिया। स्कूलों के सभी विद्यार्थियों ने कप और बैलून जैसी खेल के इलावा देश भक्ति के गीत, देश को एकत्व में पिरोए रखने का संदेश देती झांकी, पंजाबी विरासत और मक्र संक्रांति, लोहड़ी, बसंत, पंजाबी सभ्याचार, योगा, स्वच्छ भारत जैसे विषयों पर झांकी के इलावा मेरा रंग दे बसंती चोला, ऐ मेरे वतन के लोगों...जैसे गीतों को संगीत के माध्यम से गाया। डी.सी. ने कहा कि शहीदों की धरती पर यह पहला इवेंट है, जिसमें स्कूलों के छात्र ऑन रोड अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
PunjabKesari, DC won hearts of people by organized fair of happiness on Lohri
उन्होंने कहा कि लोहड़ी पर सजाई झांकी में दास एंड ब्राउन स्कूल के विद्यार्थियों ने जब उन्हें लोहड़ी का गीत ‘‘सुंदर मुन्दरीए ’’ सुनाया और पंजाबी बोली के इलावा पंजाब के महत्व के बारे में बताया तो उन्हें बहुत खुशी महसूस हुई। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा से खुश होकर उन्हें लोहड़ी के त्योहार की बधाई के रूप में राशि दी। उन्होंने इस इवेंट में डी.सी.एम. ग्रुप ऑफ स्कूल द्वारा किए गए सहयोग की प्रशंसा की। लंगर सेवा फिरोजपुर ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को रिफ्रैशमैंट मुहैया करवाया। जिला प्रशासन की ओर से चलाए इस योगदान की प्रशंसा करते हुए लंगर सेवा के नुमायंदो ने कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा इवेंट देखा है, जिसमें एक जगह पर विद्यार्थी मनोरंजन कर सकते हैं और खेल के माध्यम से लोगों को भी प्रेरित कर सकते हैं।
PunjabKesari, DC won hearts of people by organized fair of happiness on Lohri
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News