श्री दरबार साहिब की AI वीडियो लगातार Viral, पुलिस ने की कार्रवाई

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 05:43 PM (IST)

अमृतसर: श्री दरबार साहिब की मर्यादा से छेड़छाड़ करने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार कुछ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की शिकायत के आधार पर की गई। इस मामले को लेकर साइबर क्राइम थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

वायरल वीडियो में एक युवक को पवित्र परिक्रमा में जूते पहने खड़े दिखाया गया है, जबकि एक अन्य दृश्य में परिसर के अंदर कार प्रवेश करती नजर आती है। एक और वीडियो में दरबार साहिब के स्वरूप और आसपास के दृश्य को डिजिटल तकनीक के जरिए बदलकर दिखाया गया है। वहीं एक वीडियो में एक जोड़े को दरबार साहिब के सामने अनुचित व्यवहार करते हुए दर्शाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं में रोष फैल गया।

वीडियो सामने आते ही एसजीपीसी ने पुलिस कमिश्नर को शिकायतें सौंपते हुए संबंधित सोशल मीडिया लिंक भी उपलब्ध कराए, जहां से यह सामग्री अपलोड की गई थी। पुलिस अब वीडियो बनाने और फैलाने वालों की पहचान करने में जुटी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News